Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीडीएम स्कूल में घुसकर तोडफ़ोड़ व शिक्षक से मारपीट

कोरबा ,डीडीएम स्कूल में घुसकर तोडफ़ोड़ व शिक्षक से मारपीट,Korba, DDM breaks into school and strikes the teacher,

डीडीएम स्कूल में घुसकर तोडफ़ोड़ व शिक्षक से मारपीट
X

कोरबा ! एक छात्र के स्कूल नहीं आने पर उससे फाईन मांगने से क्षुब्ध होकर छात्र के पिता सहित 5 लोगों ने स्कूल में घुसकर शिक्षक से मारपीट करने के साथ ही कार्यालय में तोडफ़ोड़ की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिक्षक की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सीएसईबी पुलिस सहायता केन्द्र अंतर्गत तुलसीनगर मार्ग में डीडीएम पब्लिक स्कूल संचालित है। यहां कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र शेख रिजवान पिता शेख नियामतुल्लाह स्कूल नहीं आ रहा था। स्कूल के नियमों के तहत उससे गैरहाजरी के लिए फाईन जमा करने कहा जा रहा था। यह बात रिजवान ने अपने परिजनों को बताई थी, जिस पर आज दोपहर करीब 12.40 बजे फरीद खान, शेख नियामतुल्लाह, अमीन मेमन, आदिल मेमन और सोनू मेमन डीडीएम स्कूल पहुंचे और मेन गेट पर खड़े गार्ड को धक्का देते हुए स्कूल में घुस गये। नियामतुल्लाह ने उसके बेटे के स्कूल नहीं जाने व फाईन जमा कराने की बात पर शिक्षक आनंद किशोर सिंह पिता अखिलानंद सिंह 43 वर्ष निवासी दुरपा रोड का कॉलर पकडक़र पांचों लोगों ने हाथ-मुक्का से मारपीट की। मारपीट में शिक्षक के सिर, सीने और चेहरे में चोट आई है। मारपीट की घटना से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद भोला सिंह, सुभाष स्वाई ने बीच-बचाव कर छुड़ाना चाहा तो उनसे भी पांचों लोगों ने मारपीट की और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं इन लोगों के द्वारा स्कूल के कार्यालय में घुसकर टेबल पर रखे कम्प्यूटर, मॉनीटर, सीपीयू व अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे लगभग 75 हजार रूपए की क्षति हुई है। शिक्षक आनंद किशोर ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस सहायता केन्द्र पहुंचकर दर्ज कराई। प्रभारी एसआई ग्रहण सिंह राठौर ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक-113/17 पर धारा 452, 294, 506 बी, 323, 427, 147 भादवि के तहत जुर्ज दर्ज करते हुए दो आरापियों शेख नियामतुल्लाह एवं फरीद खान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it