संगवारी पुलिस ने पेश की सेवा की मिसाल,अर्धविक्षिप्त को नहलाया फिर भेजा अस्पताल
कोरबा-बालकोनगर ! पुलिस के साथ समाजसेवा कर रही जिला पुलिस के संगवारी अभियान ने एक और विक्षिप्त को उसकी सूरत बदलकर परिवार से मिलाने का रास्ता खोला है।

बेडिय़ों में जकड़े अर्धविक्षिप्त का मानसिक चिकित्सालय में होगा इलाज
कोरबा-बालकोनगर ! पुलिङ्क्षसग के साथ समाजसेवा कर रही जिला पुलिस के संगवारी अभियान ने एक और विक्षिप्त को उसकी सूरत बदलकर परिवार से मिलाने का रास्ता खोला है। फिलहाल उक्त युवक को मानसिक रोगी अस्पताल में भर्ती कराया गया है किन्तु उसके द्वारा बताये गये पता और हुलिया के आधार पर उसके परिजनों को भी सूचना देने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बालकोनगर पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सडक़ किनारे एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति तपती जमीन पर अर्धनग्न हालत में लेटा हुआ दिखा। आरक्षक संजू एवं चन्द्रकान्त गुप्ता ने पास जाकर देखा तो पाया कि उसके दोनों हाथ एवं पैर में लोहे की बेड़ी लगी हुई थी। काफी कमजोर एवं भूखा लग रहे उक्त युवक से पूछताछ करने की कोशिश की किंतु किसी भी तरह से बातचीत नहीं कर पा रहा था। उसके हालात को भांपते हुए मानवीय दृष्टिकोण से होटल से पानी एवं नाश्ता लाकर आरक्षकों ने खिलाया। बेजान पड़े अर्धविक्षिप्त की भूख मिटने पर उसके शरीर में अपेक्षाकृत हरकत महसूस हुई और उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा उसे मानसिक रोगी बताते हुए मेंटल अस्पताल बिलासपुर सेंदरी रिफर किया गया। रेफर किये जाने उपरांत बालको पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण से उस व्यक्ति को थाना लाकर यहां उसके हाथ व पैर में लगी बेडिय़ों को काटकर उसके बाल कटवाये, उसे नहलाया, नये कपड़े पहनाए और भोजन करवाने के उपरांत मेंटल हेल्थ अधिनियम के तहत सीजेएम न्यायालय में इस्तगासा सहित भेजा गया। न्यायालय के आदेशानुसार मेंटल अस्पताल बिलासपुर सेंदरी भेजने आदेश देने पर एक निजी वाहन से उपचार हेतु रवाना किया गया।
मल्हार का निवासी है अर्धविक्षिप्त
अर्धविक्षिप्त अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था और न ही बातचीत कर रहा था लेकिन थाना प्रभारी यदुमणी सिदार ने उसकी भावनाओं को समझने पर एक कागज और पेन देकर नाम-पता लिखने को कहा। अर्धविक्षिप्त न अपना नाम टीकेश्वर निषाद पिता ईश्वर निषाद निवासी मल्हार बिलासपुर होना लेख किया। इस आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। बदसूरत अर्धविक्षित की सूरत बदलकर खिंचाई गई तस्वीर के आधार पर भी उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। बालको पुलिस के इस प्रयास को क्षेत्रवासी सहित आला अधिकारियों ने काफी सराहा है। थाना प्रभारी यदुमणी सिदार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में संगवारी पुलिस अभियान के तहत इस तरह से मानवीय पहल की जा रही है ।


