Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोलकाता : पत्नी और बुजुर्ग पिता की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पूर्वी हिस्से में स्थित चाइना सिटी में घरेलू क्लेश से दुखी होकर पत्नी और बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

कोलकाता : पत्नी और बुजुर्ग पिता की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पूर्वी हिस्से में स्थित चाइना सिटी में घरेलू क्लेश से दुखी होकर पत्नी और बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शुक्रवार को घटित इस दोहरे हत्या के मामला का खुलासा करते हुये बताया कि आरोपी ली वान सांग के घर से वे हथियार भी बरामद कर लिऐ गये हैं जिनसे आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी लीओ मेट हसिया (62) और बुजुर्ग पिता (90) के शव क्षत-विक्षत स्थिति में घर के भीतर पड़े हुए थे और घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इससे पुलिस को घर में लूटपाट की घटना होने का संदेह हुआ लेकिन लगातार जांच के बाद इस मामले में स्थिति स्पष्ट हो गयी।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान मृत महिला के पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर में घरेलू कलह और अशांति से दुखी होकर उसने पत्नी और बुजुर्ग पिता की एल्युमिनियम की बाल्टी और अन्य चीजों से सिर पर हमला पर हत्या कर दी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था और इसे लेकर उनके बीच विवाद काफी बढ़ गया और उसने पत्नी और बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it