Top
Begin typing your search above and press return to search.

फिरौती के लिए बालक का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के एक व्यवसायी के बालक का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने व्यवसायी के प्रतिष्ठान में काम करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर बालक काे बरामद कर लिया है।

फिरौती के लिए बालक का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
X

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के एक व्यवसायी के बालक का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने व्यवसायी के प्रतिष्ठान में काम करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर बालक काे बरामद कर लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने आज यहाँ पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शहर के खंडेलवाल कॉलोनी के निवासी एवं होटल व्यवसायी विनाेद लुल्ला के नौ वर्षीय बालक नौतिक लुल्ला का अपहरण फिरौती के लिए होटल मेें ही काम करने वाले महाराष्ट्र के निवासी तीन लोगों ने कर लिया था।

इस मामले में बालक के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिक जाँच पड़ताल के बाद पुलिस बल ने होटल व्यवसायी के प्रतिष्ठान से कुछ दिनों पूर्व काम छोड़ कर गये अक्षय तानुजी उर्फ अकसर सहारे निवासी पोकेटोला पोस्ट कालीमाटी जिला गोंदिया महाराष्ट्र एवं अक्षय सहारे एवं कामेद कामड़े उर्फ काली निवासी ग्राम साल्हेकसा को कल शाम गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से अपहृत बालक को छुड़ा कर आज सुबह परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में एक नाबालिग से पुलिस पूछताछ कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it