Begin typing your search above and press return to search.
खड़गे आज हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे कल से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे कल से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। श्री खडगे का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद यह किसी प्रदेश का पहला दौरा होगा और अध्यक्ष के रूप में वह पहली बार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंगलवार को 1.45 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और फिर चंडीगढ़ से चलकर शाम चार बजे के करीब शिमला पहुंचेंगे। शिमला में वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे और चुनाव को लेकर पार्टी की स्थिति के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे।
श्री खडगे बुधवार को राज्य में दो चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे और उसके बाद दिल्ली लौट आएंगे। बुधवार सुबह वह 11.30 बजे बनौती में तथा 14.30 पंझेरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Next Story


