Begin typing your search above and press return to search.
मोनालिसा का सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप, रोते हुए बोलीं- उसने मुझे 10 बार छुआ, परिवार ने साथ नहीं दिया
मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों ने फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

तिरुअनंतपुरम:Monalisa On Sanoj Mishra: महाकुंभ के दौरान वायरल होकर चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी की, जिसके बाद उनका नाम लगातार विवादों में बना हुआ है। अब इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों ने फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा भोसले ने कहा कि फिल्म के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ। मोनालिसा के मुताबिक, जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें इस अनुभव से गहरा मानसिक आघात पहुंचा और वह न्याय चाहती हैं। अपनी बात रखते हुए मोनालिसा भावुक हो गईं और रोते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और वह इसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं।
परिवार का साथ न मिलने का आरोप
मोनालिसा ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया, तो परिवार ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उनके अनुसार, परिवार ने फिल्म करियर का हवाला देते हुए उन्हें चुप रहने की सलाह दी। इस स्थिति ने उन्हें और ज्यादा मानसिक दबाव में डाल दिया।
फरमान का मिला समर्थन मोनालिसा ने अपने पति फरमान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उनके अनुसार, एक समय ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह टूट चुकी थीं, लेकिन फरमान ने उन्हें हिम्मत दी और लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फरमान के समर्थन के कारण ही वह आज खुलकर अपनी बात रख पा रही हैं।
11 मार्च को की थी शादी
मोनालिसा ने केरल के फरमान खान से 11 मार्च को तिरुअनंतपुरम में एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने इस बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के उन पहलुओं को भी साझा किया, जिनकी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी शादी उनकी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे।
शुरुआत में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे
शुरुआत में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे
मोनालिसा ने बड़ी बेबाकी से कहा, "जिससे पापा शादी करना चाहते थे वो तो मेरा भाई हुआ, मैं उससे शादी कैसे कर सकती थी।" उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनका वर्तमान पति फरमान शुरुआत में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन मैंने खुद पहल की और उन्हें शादी के लिए मनाया। मोनालिसा के मुताबिक ये पहली नजर का प्यार है जो कुंभ मेले के दौरान से जारी है। मोनालिसा ने ये भी बताया कि शादी के बाद भी वे मोनालिसा भोसले ही रहेंगी.
मोनालिसा के पिता को शादी से ऐतराज
मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने शादी तो कर ली है, लेकिन उनके पिता इस शादी से खुश नहीं हैं। मोनालिसा के पिता ने बताया कि हमारे साथ धोखा हुआ है। कल हमने मोनालिसा का वीडियो दिखा जिसमें वह अपनी जान का खतरा बता रही हैं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हम उसको बचाना चाह रहे हैं। हमको मालूम है कि दूसरे देशों में लड़कियों को मार देते हैं या तो बेच देते हैं। हमको पता भी नहीं है वो कहां है? हमारी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है।
धमकी और दबाव के आरोप
उधर, मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर यह भी आरोप लगाया कि वह उनके परिवार को डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं और उनके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या किसी तरह का ऐसा अनुबंध था, जिसमें उन्हें निजी जीवन के फैसले लेने से रोका गया हो।
आर्थिक लेन-देन को लेकर भी उठाए सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने फिल्म से जुड़े आर्थिक मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि उन्हें फिल्म के लिए पूरी भुगतान राशि नहीं मिली है और कुछ पैसे अभी भी बकाया हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिवार को आर्थिक लालच देकर प्रभावित करने की कोशिश की गई।
शादी के बाद बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि मोनालिसा भोसले की शादी के बाद यह विवाद और गहरा गया है। फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने पहले उनकी शादी को लेकर आपत्ति जताई थी और इसे लेकर विवादित बयान भी दिए थे। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया और अब मामला गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है।
फिल्मी करियर और आगे की योजनाएं
मोनालिसा ने बताया कि वह अब तक दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आगे भी कुछ प्रोजेक्ट्स पर बातचीत चल रही है। विवादों के बावजूद वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने साथ हुए कथित अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला कर चुकी हैं।
Next Story


