Top
Begin typing your search above and press return to search.

मार्क्सवादी विचारधारा पुरानी और आर्थिक दृष्टि से विफल: केरल बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर

केरल विधानसभा चुनाव में सीपीएम नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की हार के एक दिन बाद, राज्य के बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को सीपीएम की आलोचना करते हुए कहा कि मार्क्सवादी विचारधारा पुरानी हो चुकी है

मार्क्सवादी विचारधारा पुरानी और आर्थिक दृष्टि से विफल: केरल बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर
X

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव में सीपीएम नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की हार के एक दिन बाद, राज्य के बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को सीपीएम की आलोचना करते हुए कहा कि मार्क्सवादी विचारधारा पुरानी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस हार का मुख्य कारण यह है कि वामपंथी गठबंधन के पास राज्य के लिए कोई आर्थिक दृष्टिकोण नहीं है।

बीजेपी ने 140 विधानसभा सीटों में से 3 सीटें जीतीं। पार्टी अध्यक्ष खुद नेमोम सीट से विजयी हुए।

चंद्रशेखर ने केरल में सीपीएम की स्थिति की तुलना त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल से की। उन्होंने कहा, ''केरल में जो सीपीएम का हाल है, वही त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भी हुआ है। मार्क्सवादी विचारधारा अब पुरानी हो चुकी है और इसके पास आर्थिक विकास की कोई योजना नहीं है।''

उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी विचारधारा रोजगार पैदा करने में असफल रही है। दुनिया भर में देखें तो रूस, चीन और वियतनाम जैसे देश भी शुरू में मार्क्सवादी थे, लेकिन अब उन्होंने मुक्त बाजार, पूंजीवाद, निजी निवेश और उद्यमिता को अपनाया है।

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि केरल में सीपीएम के पास कोई विजन नहीं था और पिछले 10 सालों में लोगों को सिर्फ भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और मंदिरों के शोषण का सामना करना पड़ा, जिसके कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। राज्य में सीपीएम के खिलाफ मजबूत एंटी-सीपीएम लहर थी, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने इस चुनाव में 102 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी भी इस दौरान 3 सीटें जीतने में सफल रही। यह बीजेपी के लिए ऐतिहासिक चुनाव है क्योंकि पहली बार पार्टी ने केरल में 3 सीटें जीती हैं। हमारे 3 विधायक विधानसभा में जाएंगे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण हमारे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने यह जीत संभव बनाई है। यह जीत हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it