Top
Begin typing your search above and press return to search.

एनआईटी कालीकट में रिसर्च असिस्टेंट बनने का शानदार मौका, तुरंत करें आवेदन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह बेहतरीन मौका है

एनआईटी कालीकट में रिसर्च असिस्टेंट बनने का शानदार मौका, तुरंत करें आवेदन
X

तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह बेहतरीन मौका है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी - कालीकट) ने रिसर्च असिस्टेंट के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईटी - कालीकट की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीआर्किटेक्चर/बीटेक (सिविल)/समकक्ष के साथ एमप्लान/एमआर्किटेक्चर/समकक्ष, सभी आवश्यक योग्यताओं में न्यूनतम प्रथम श्रेणी के साथ होनी चाहिए। वहीं, जीआईएस और रेटनोट सेंसिंग, सांख्यिकीय विश्लेषण, वैज्ञानिक लेखन और अनुसंधान योग्यता वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और हाइब्रिड इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,000 रुपए प्रति माह होगी। इंटरव्यू 27 अप्रैल को निर्धारित केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी - कालीकट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में आवेदन प्रत्र का एक प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it