Top
Begin typing your search above and press return to search.

उच्च न्यायालय पहुंचा कैंट क्षेत्र में पर्चा खारिज का मामला

लखनऊ ! कैंट विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरने वाले राघवेंद्र कुमार सैनी ने अपना पर्चा गलत ढंग से खारिज किए जाने के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ में याचिका दायर किया है।

उच्च न्यायालय पहुंचा कैंट क्षेत्र में पर्चा खारिज का मामला
X

लखनऊ ! कैंट विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरने वाले राघवेंद्र कुमार सैनी ने अपना पर्चा गलत ढंग से खारिज किए जाने के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ में याचिका दायर किया है।

सैनी की अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने बताया, "उन्होंने 31 जनवरी को कैंट क्षेत्र के रिटर्निग ऑफिसर (आरओ) के सामने अपना पर्चा भरा, जिस दौरान वह गलती से अपने प्रस्तावकों का हस्ताक्षर कराना भूल गए। उन्होंने पर्चा भरने के तत्काल बाद ही आरओ को इस बारे में बताया, जिन्होंने कहा कि अगले दिन 11 बजे आने पर उसे ठीक पर दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "सैनी जब एक फरवरी को 11 बजे पहुंचे तो आरओ ने उनकी बात सुनने से मना कर दिया और उनसे अभद्रता की। उन्होंने इस संबंध में राज्य निर्वाचन अधिकारी सहित सभी से बात की, जिसके बाद उन्होंने यह याचिका दायर किया है।"

डॉ. ठाकुर के अनुसार, आरओ का यह विधिक कर्तव्य है कि ऐसी गलतियों को बता कर उन्हें ठीक कराए, जिसका निर्वहन नहीं किया गया। अत: पर्चा खारिज करने का आदेश निरस्त करने के साथ आरओ के विरुद्ध कार्यवाही की प्रार्थना की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it