Top
Begin typing your search above and press return to search.

अयोध्या मामले पर फैसले का केजरीवाल ने किया स्वागत, की शांति की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया।

अयोध्या मामले पर फैसले का केजरीवाल ने किया स्वागत, की शांति की अपील
X

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट की पांचों जजों की पीठ ने एकमत से अपना निर्णय दिया। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। कई दशकों के विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया। वर्षो पुराना विवाद आज खत्म हुआ। मेरी सभी लोगों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।"

सुप्रीम कोर्ट ने आज अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि हिंदुओं को दे दी और सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को वैकल्पिक भूमि देने के लिए कहा, जो कि मुकदमे में एक पक्ष था।

सर्वसम्मत फैसले में, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच-सदस्यीय पीठ ने केंद्र को तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया जो अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर का निर्माण करेगा।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it