Top
Begin typing your search above and press return to search.

केजरीवाल ने लॉकडाउन की अटकलों को किया खारिज

दिल्ली में कोरोना वायरस की बेकाबू होती स्थिति के मद्देनजर फिर से लॉकडाउन की अटकलों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा ऐसी कोई योजना नहीं है।

केजरीवाल ने लॉकडाउन की अटकलों को किया खारिज
X

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस की बेकाबू होती स्थिति के मद्देनजर फिर से लॉकडाउन की अटकलों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा ऐसी कोई योजना नहीं है।

राजधानी में जून माह के दौरान संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले तीन दिन से रोजाना दो हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। रविवार को रिकार्ड 2224 मामले आए और संक्रमितों का कुल आंकड़ा 41,112 पर पहुंच गया।

कोरोना की भयावह हालात देखकर लोग फिर से लॉकडाउन की अटकलें लगाने लगे थे। कुछ दिन से सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खूब फर्जी संदेशों की भरमार हो थी। इन संदेशों में दिल्‍ली-एनसीआर के भीतर 18 जून से सख्‍त लॉकडाउन की बात कही गई थी।

श्री केजरीवाल ने इन अटकलों विराम लगाते हुए कहा कि दिल्‍ली में फिर लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it