Top
Begin typing your search above and press return to search.

केसीआर ने स्टालिन से की मुलाकात

तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को यहां द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन से उनके आवास पर मुलाकात की

केसीआर ने स्टालिन से की मुलाकात
X

चेन्नई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को यहां द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन से उनके आवास पर मुलाकात की।

श्री राव के इस प्रवास को राष्ट्रीय स्तर पर गैर-कांग्रेसी और गैर-भाजपाई मोर्चे का गठन तथा इसके लिए द्रमुक का समर्थन मांगने के नजरिए से देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस विचार को हालांकि तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी द्रमुक की ओर से स्वीकार किए जाने की संभावना भी नहीं है, क्योंकि श्री स्टालिन ने ही सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया था और लोकसभा चुनाव में फासीवादी भाजपा-नीत राजग को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जोर दिया था।

दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई लेकिन इनमें से काेई भी बैठक स्थल के बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से कोई बातचीत नहीं की।
बाद में श्री स्टालिन की ओर से जारी वक्तव्य में श्री राव के साथ मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया।

इस बीच श्री राव के साथ मुलाकात के बाद श्री स्टालिन के मीडिया से बातचीत नहीं करने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराराजन ने कहा कि श्री स्टालिन का मीडिया से नहीं मिलना दर्शाता है कि श्री राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जा रहा है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यदि तीसरा, चौथा, पांचवां....दसवां मोर्चा भी बना लिया जाए तो भी लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और श्री नरेंद्र मोदी ही दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it