कठपुतली कॉलोनी बनी पुलिस छावनी
कठपुतली कॉलोनी को एक बार फिर खाली कराने की कोशिश शुरु हो गई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और घरों को तोड़ना शुरु कर दिया।

नई दिल्ली। कठपुतली कॉलोनी को एक बार फिर खाली कराने की कोशिश शुरु हो गई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और घरों को तोड़ना शुरु कर दिया। जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। विरोध कर रही महिलाओं के साथ आईं वामपंथी नेता एनी राजा पुलिस की इस कार्रवाई में घायल हो गईं।
शादीपुर मेट्रो स्टेशन से लगी कठपुतली कालोनी भूले बिसरे कलाकारों की बस्ती है, जो कई सालों से वे यहां रह रहे हैं। इस बस्ती में कई कलाकार राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इस बस्ती के विकास के लिए एक निजी बिल्डर को काम दिया है, इसके लिए वे इस बस्ती को खाली कराना चाहते हैं।
बस्ती के लोगों को आरोप है, कि प्राधिकरण पूरे लोगों को पक्के मकान नहीं दे रहा, परिवार में जो लोग वयस्क हो चुके हैं, उन्हें अलग से मकान दिया जाना चाहिए। इसीलिए बस्ती में रहने वाले लोगों ने प्राधिकरण को आवेदन ही नहीं दिया। यह विवाद काफी समय से चल रहा है, कुछ लोग बस्ती छोड़कर जा चुके हैं, पर अधिकांश अभी भी वहीं हैं।
बस्ती वालों का यह भी कहना है, कि वे अपने लिए पक्के मकान खुद सहकारी समिति बनाकर बना लेंगे। अदालत ने भी लोगों को उनकी मर्जी के बिना यहां से बस्तीवासियों को ना हटाने के आदेश प्रशासन को दिए हैं। बताया जाता है, कि पिछले दिनों विकास प्राधिकरण ने एक नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा था, कि सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
इस नोटिस में बस्ती वालों को पांच दिन का समय दिया गया था, पर इसकी जानकारी अधिकांश बस्तीवालों को नहीं है, इसीलिए आज जब पुलिस बल से साथ प्रशासन जब वहां पहुंचा, तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


