Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीईएसकॉम में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती शुरू, 29 मई तक करें आवेदन

चामुंडेश्वरी विद्युत आपूर्ति निगम लिमिटेड (सीईएसकॉम), मैसूर ने ग्रेजुएट, गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, और डिप्लोमा धारकों के लिए एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के तहत अप्रेंटिस के कुल 200 पदों पर भर्ती हेतु कर्नाटक राज्य के योग्य और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीईएसकॉम में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती शुरू, 29 मई तक करें आवेदन
X

बेंगलुरु। चामुंडेश्वरी विद्युत आपूर्ति निगम लिमिटेड (सीईएसकॉम), मैसूर ने ग्रेजुएट, गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, और डिप्लोमा धारकों के लिए एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के तहत अप्रेंटिस के कुल 200 पदों पर भर्ती हेतु कर्नाटक राज्य के योग्य और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीईएसकॉम ने अप्रेंटिस के जिन 200 पदों पर रिक्तियां जारी की हैं, उनमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 80 पद शामिल हैं। इन पदों में इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विषय से 78 और सिविल इंजीनियरिंग विषय से 2 पद हैं। तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 55 पद शामिल हैं; उनमें इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विषय से 53 और सिविल इंजीनियरिंग विषय से 2 पद हैं। वहीं, गैर-इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के 65 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, चयनित उम्मीदवारों की सूची की घोषणा 5 जून को की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए बीई/बीटेक की डिग्री, तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस पद के लिए राज्य सरकार/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज/संस्थान से संबंधित शाखाओं में 3 वर्षीय डिप्लोमा, और गैर-इंजीनियरिंग अप्रेंटिस पद के लिए बीए/बीएससी/बीकॉम/बीबीए और बीसीए की डिग्री वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में उत्तीर्ण किया होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस और गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 12,300 रुपए और तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 10,900 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चामुंडेश्वरी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कॉर्पोरेट कार्यालय, क्रमांक 29, विजयनगर द्वितीय चरण, लहिंकल, मैसूरु-570017 पते पर 15 जून से 19 जून के बीच सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रर करें। इसके बाद सीईएसकॉम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it