Top
Begin typing your search above and press return to search.

इसरो में युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका, 12 अप्रैल तक करें आवेदन

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (आईएसआरो) का एक प्रमुख केंद्र, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), ने साइंटिस्ट/इंजीनियर और मेडिकल ऑफिसर के कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है

इसरो में युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका, 12 अप्रैल तक करें आवेदन
X

बेंगलुरु। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (आईएसआरो) का एक प्रमुख केंद्र, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), ने साइंटिस्ट/इंजीनियर और मेडिकल ऑफिसर के कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसरो यूआरएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसरो के साथ जुड़ना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

इसरो यूआरएससी ने जिन 4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें साइंटिस्ट/इंजीनियर - ‘एससी’ के 2, साइंटिस्ट/इंजीनियर - ‘एसडी’ के 1 और मेडिकल ऑफिसर - ‘एससी’ के पद शामिल हैं।

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग/इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग या संबद्ध शाखाओं में बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री थिन फिल्म्स/मटेरियल साइंस/एप्लाइड ऑप्टिक्स/धातु विज्ञान, पीएचडी या एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 28 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 12 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 750 रुपए निर्धारित किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इसरो या यूआरएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद, एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it