Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक : दो विधायकों की नयी याचिका की सुनवाई बुधवार तक मुल्तवी

उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के दो बागी विधायकों की नयी याचिका की सुनवाई बुधवार के लिए स्थगित कर दी है

कर्नाटक : दो विधायकों की नयी याचिका की सुनवाई बुधवार तक मुल्तवी
X

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के दो बागी विधायकों की नयी याचिका की सुनवाई बुधवार के लिए स्थगित कर दी है।

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने शीर्ष अदालत को मंगलवार को यह बताया कि राज्य विधानसभा में विश्वास मत प्रक्रिया आज पूरी हो जाने की संभावना है। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी।

अध्यक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दलील दी कि विधानसभा में विश्वास मत प्रक्रिया आज पूरी हो जायेगी।

इसके बाद न्यायालय ने दोनों बागी विधायकों -कर्नाटक प्रज्ञवंत जनता पार्टी (केपीजेपी) के आर शंकर एवं निर्दलीय एच नागेश- की याचिका पर कल सुनवाई का निर्णय लिया।

दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को कल शाम पांच बजे तक विश्वास मत प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश देने का न्यायालय से अनुरोध किया था।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि शुक्रवार शाम छह बजे तक विश्वास मत प्रक्रिया पूरी करने के राज्यपाल के निर्देश के बावजूद ऐसा नहीं कराया गया और गत सोमवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी।

याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा है कि राज्य विधानसभा में गतिरोध की आड़ में श्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली अल्पमत सरकार ने पुलिस अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों सहित कई कार्यकारी फैसले लिये हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it