Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक विधायक अयोग्यता मामला : जज ने सुनवाई से खुद को अलग किया

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम एम शनतंगोदौर ने कर्नाटक के 17 अयोग्य विधायकों की याचिकाओं की सुनवाई से आज खुद को अलग कर लिया।

कर्नाटक विधायक अयोग्यता मामला : जज ने सुनवाई से खुद को अलग किया
X

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम एम शनतंगोदौर ने कर्नाटक के 17 अयोग्य विधायकों की याचिकाओं की सुनवाई से आज खुद को अलग कर लिया।

इन अयोग्य विधायकों की याचिकाएं न्यायमूर्ति एन डी रमन और न्यायमूर्ति शंतांगोदौर की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थीं। जैसे ही सुनवाई शुरू हुई न्यायमूर्ति शंटांगोदौर ने खुद को इससे यह कहते हुए अलग कर लिया कि वह कर्नाटक से हैं इसलिए वह सुनवाई का हिस्सा नहीं रहना चाहते हैं। मामले में दोनों पक्षों ने हालांकि कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है। फिर भी उन्होंने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया।

इसके बाद मामले की सुनवाई अगले सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। अब ये याचिकाएं दूसरी बेंच के समक्ष सूचीबद्ध की जाएगी।

गौरतलब है कि तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष ने 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया था, जिसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it