Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक के बीजेपी प्रमुख कटील को हुआ कोरोना

कर्नाटक की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के दक्षिण कन्नड़ लोक सभा के सदस्य नलिन कुमार कटील को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

कर्नाटक के बीजेपी प्रमुख कटील को हुआ कोरोना
X

मेंगलुरू। कर्नाटक की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के दक्षिण कन्नड़ लोक सभा के सदस्य नलिन कुमार कटील को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कटील को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एसिम्टोमेटिक हैं लेकिन उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।"

कटील ने कन्नड़ में ट्वीट किया, "मेरे अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने डॉक्टर के निर्देश पर अस्पताल में दाखिला ले लिया है। आपकी दुआ से मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगा।"

तीन बार के जनप्रतिनिधि कटील ने यह भी कहा कि बीते कुछ दिनों में जो लोग उनके सम्पर्क में आए हैं, वे अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it