Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक : लोकसभा चुनाव के लिए 600 'अखिल महिला बूथ'

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए स्थापित होने वाले 58,186 मतदान केंद्रों (बूथों) में से कुल 600 बूथों का प्रबंधन महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा

कर्नाटक : लोकसभा चुनाव के लिए 600 अखिल महिला बूथ
X

बेंगलुरू। कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए स्थापित होने वाले 58,186 मतदान केंद्रों (बूथों) में से कुल 600 बूथों का प्रबंधन महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा। एक चुनाव अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक में 18 और 23 अप्रैल को मतदान होना है।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "चुनाव प्रक्रिया में महिला की समान व रचनात्मक भागीदारी को सुनिश्चित करने के हिस्से के रूप में आयोग ने पूर्ण महिला प्रबंधन मतदान केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया है।"

महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले इन 600 बूथों में चुनावकर्मी, पुलिस व सुरक्षाकर्मी महिलाएं ही होंगी।

राज्य की 28 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होगा, जिसके लिए 58,186 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 14 सीटों के लिए मतदान 18 अप्रैल को और अन्य 14 सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

दक्षिणी राज्य में कुल 5.03 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं।

बयान में कहा गया कि मतदान केंद्रों की संख्या सात प्रतिशत बढ़ा दी गई है। 2014 आम चुनावों में 54,265 मतदान केंद्र थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it