Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑफ शोल्डर गाउन में दर्शकों को भाया करीना का लुक

करीना कपूर खान को बॉलीवुड की फैशनेबल अदाकाराओं में से एक माना जाता है

ऑफ शोल्डर गाउन में दर्शकों को भाया करीना का लुक
X

मुंबई । करीना कपूर खान को बॉलीवुड की फैशनेबल अदाकाराओं में से एक माना जाता है, क्योंकि वह अक्सर ही अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको चौंकाते नजर आती हैं और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ। करीना हाल ही में एक शो के सेट पर पर्पल शेड के हाई स्लीट गाउन में नजर आईं। स्वीटहार्ट नेकलाइन और बलून स्लीव्स के साथ करीना इस ड्रेस में बेहद ही गॉर्जियस नजर आ रही थीं। अपने इस लुक को उन्होंने ब्व्ल्गरी लेबल के एक आकर्षक नेक पीस के साथ कम्प्लीट किया।

इस दौरान करीना के चहरे पर न्यूड मेकअप था और बालों को उन्हें कसकर पीछे बन बनाए रखा था।

करीना फिलहाल डांस बेस्ड रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को जज करते नजर आ रही हैं। इसके अलावा करीना ने हाल ही में 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग पूरी की।

आने वाले समय में करीना 'गुड न्यूज' में भी काम करते नजर आएंगी जो 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it