Top
Begin typing your search above and press return to search.

शो के सेट पर अलग अंदाज में दिखीं करीना और प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह 'ऐतराज' में उनकी को-स्टार करीना कपूर खान के साथ दिखाई दे रही हैं।

शो के सेट पर अलग अंदाज में दिखीं करीना और प्रियंका
X

मुंबई । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह 'ऐतराज' में उनकी को-स्टार करीना कपूर खान के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका हाल-फिलहाल में डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काय इज पिंक' के प्रोमोशन के लिए पहुंची। वह और करीना साथ में मिलकर इस शो को जज कर रही हैं। दोनों इस शो में थिरकती भी नजर आएंगी।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ वाली अपनी एक बुमेरांग वीडियो साझा की है। इस क्लिप में दोनों एक-दूसरे को किस करने के अंदाज में दिख रही हैं।

इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "हमारी तरह का फेस ऑफ..हम दोनों को यहां साथ में लाने के लिए हैशटैगडांसइंडियाडांस आपका धन्यवाद..आपके प्रतिभाशाली प्रतिभागियों और जजों के साथ बेहद मजा आया। जल्द ही मिलते हैं करीना कपूर खान, टेरेंस, बॉस्को मार्टिस, रफ्तार..हैशटैगदस्कायइजपिंक 11 अक्टूबर को थिएटर्स पर आ रही है।"

शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it