किसान आंदोलन पर बोलना बड़बोली कंगना को पड़ा भारी, मिला नोटिस
कंगना रनौत आए दिन अपनी बयान बाजी से सुर्खियों में बनी रहती है। कभी अपनी सिक्योरिटी को लेकर तो कभी शिवसेना से वाद विदाद को लेकर

नई दिल्ली। कंगना रनौत आए दिन अपनी बयान बाजी से सुर्खियों में बनी रहती है। कभी अपनी सिक्योरिटी को लेकर तो कभी शिवसेना से वाद विदाद को लेकर। खैर अब एक बार फिर से कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। इस बार कंगना ने किसान आंदोलन पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी की वो अब उनपर ही भारी पड़ गई है। दरअसल किसान आंदोलन पर विवादास्पद ट्वीट के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अब तो लीगल नोटिस भी पहुंच गया हैं। मोहाली के जीरकपुर के रहने वाले एक वकील हाकम सिंह ने इस मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि कंगना किसान आंदोलन को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया जो लोगों को पसंद नहीं आया। कंगना ने चंद दिनों पहले एक ट्वीट को रिट्वीट किया था उसमें किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला किसान को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया गया था। इसमें लिखा था कि दिहाड़ी के हिसाब से दादी से ये काम करवाया जाता है।इनको कुछ पैसे दो और ये हर आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।
कंगना रनौत ने इसी ट्वीट को रिट्विट किया और इसपर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया जो अधिकारिक रुप से सही नहीं था। कंगना ने ट्वीट करके लिखा 'हा हा हा...ये वही दादी हैं जिन्हें भारत के सबसे पावरफुल लोगों में शामिल किया था। ये 100 रुपये में अवेलेबल हैं। पाकिस्तान के पत्रकारों ने इंटरनेशनल पीआर को भारत के लिए शर्मनाक तरीके से हायर कर लिया है। हमें अपने ऐसे लोग चाहिए जो हमारे लिए इंटरनेशनली आवाज उठा सकें।'
बाद में लोगों ने इस तस्वीर का फैक्ट चेक किया तो पता चला की ये दावे सरासर गलत हैं। फिर क्या था लोगों ने गलत खबर को फैलाने के लिए उनको आड़े हाथों ले लिया और अब तो उनको लीगल नोटिस भी भेज दिया गया है। आपको बता दें कि कंगना ने बाद मे ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। अब देखना होगा कि क्या कंगना रनौत इससे कुछ सीख लेती हैं या फिरअपने बड़बोले बन को ऐसे ही कायम रखेंगी।


