Top
Begin typing your search above and press return to search.

हर मोर्चे पर विफल कमलनाथ सरकार : नरोत्तम

पूर्व संसदीय कार्य मंत्री मिश्रा ने कहा कि राज्य में बिजली का संकट लौट आया है

हर मोर्चे पर विफल कमलनाथ सरकार : नरोत्तम
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने आज रोजगार, कर्जमाफी और स्थानांतरण जैसे मुद्दों पर राज्य की कमलनाथ सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले छह महीने में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

मिश्रा ने आज संवाददाताओं से चर्चा के दाैरान आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्जमाफी का झूठा वादा किया और बेरोजगारों से भत्ते के नाम पर सरकार ने धोखा किया है।

पूर्व संसदीय कार्य मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य में बिजली का संकट लौट आया है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कुछ दिन में प्रदेश में बिजली के तारों पर कपड़े सूखते मिलेंगे। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा प्रशासन तंत्र विफल साबित हुआ है। राज्य में ट्रांसफर उद्योग जाेरों पर है और अधिकारियों एवं मंत्रियों को भी नहीं मालूम कि वे कब तक अपने स्थान पर टिक पाएंगे।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार में 'कोटे' से मंत्री बने हैं। 'कोटा तंत्र' के मंत्रियों को ये नहीं मालूम कि वे कब तक टिकेंगे।
श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार हर चीज का इल्जाम भारतीय जनता पार्टी पर लगा रही है और कार्रवाई के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
भाजपा की प्रदेश इकाई में बड़े नेताओं के अलग-अलग स्थानों पर शक्ति प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे जहां जिम्मेदारी देती है, वो वहां जाता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it