Top
Begin typing your search above and press return to search.

कमलनाथ आज लौटेंगे, प्रदेश अध्यक्ष के नाम की जल्द घोषणा संभव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आज तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से राजधानी भोपाल लौटने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है

कमलनाथ आज लौटेंगे, प्रदेश अध्यक्ष के नाम की जल्द घोषणा संभव
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आज तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से राजधानी भोपाल लौटने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ही फिलहाल पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी हैं। अब उनके स्थान पर पार्टी की ओर से किसी अन्य को ये जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है।

पार्टी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने यूनीवार्ता से कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से श्री कमलनाथ लगातार इस बारे में निवेदन कर रहे हैं। उनकी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में चर्चा के बाद जल्द ही पार्टी की प्रदेश इकाई को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

समझा जा रहा है कि पार्टी किसी युवा चेहरे को ये जिम्मेदारी सौंप सकती है। ऐसे में पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री बाला बच्चन और वन मंत्री उमंग सिंघार का नाम दावेदारों की सूची में सर्वाधिक चर्चाओं में है।

कमलनाथ को पिछले साल अप्रैल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को हटा कर पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की, लेकिन पिछले महीने हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हरारी हार के बाद से एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर शुरु हो गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it