Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का आज कमलनाथ करेंगे शिलान्यास

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सात हजार आठ सौ करोड़ से ज्यादा के 'इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट' का शिलान्यास करेंगे।

इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का आज कमलनाथ करेंगे शिलान्यास
X

इंदौर । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सात हजार आठ सौ करोड़ से ज्यादा के 'इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट' का शिलान्यास करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुल 7.11 किलोमीटर अंडरग्राउंड सेक्शन वाली प्रस्तावित यहां मेट्रो रेल बंगाली स्क्वायर से नैनोद, भँवरसला स्क्वायर, रेडिसन स्क्वायर से पुनः बंगाली स्क्वायर होते हुए जाएगी। योजना में कुल प्रस्तावित स्टेशनों की संख्या 29 होगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार गांधीनगर से इंदौर रेलवे स्टेशन का एलिवेटेड सेक्शन का कार्य 31 दिसंबर 2022 तक पूर्ण होगा। अंडरग्राउंड सेक्शन इंदौर रेलवे स्टेशन से गांधी नगर का कार्य 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण होगा। डिपोट लाइन का कार्य 28 फरवरी 2023 तक पूर्ण होगा और सिस्टम लाइन का कार्य 31 अगस्त 2023 को पूर्ण होगा। इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत 7500.80 करोड़ रूपए होगी।

यहां एमआर 10 टोल नाके पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृहमंत्री बाला बच्चन, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, महापौर मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, संजय शुक्ला, आकाश विजयवर्गीय तथा विशाल पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it