Top
Begin typing your search above and press return to search.

कमलनाथ जी को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां आज कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ की सेहत पर चुटकी ली

कमलनाथ जी को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए : अमित शाह
X

धार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां आज कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ की सेहत पर चुटकी ली और कहा कि 'धीरे बोला करें कमलनाथ और सेहत की चिंता करें।' प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान थमने से पहले धार जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "कमलनाथजी जोर से बोलते हैं, उन्हें सेहत का ख्याल रखना चाहिए। राजनीति तो आती-जाती रहेगी, इसलिए धीरे बोलना चाहिए, सेहत ठीक रहे यह जरूरी है।"

अमित शाह ने कांग्रेस को गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया और कहा कि यह ऐसी पार्टी है, जिसके लोगों को 'भारत माता की जय' बोलने में शर्म आती है। जय बोलने वाले के मुंह पर हाथ रख देते हैं। वे भारत माता नहीं, सोनिया गांधी की जय बोलते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि राज्य में शिवराज और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। किसान, गरीब और अन्य वर्गो के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेश से विकसित प्रदेश बनाया है, अब राज्य को समृद्ध प्रदेश बनाना है।

शाह ने राज्य में सड़कों का जाल बिछने और हर घर में बिजली पहुंचने का जिक्र करते हुए कहा कि हर किसी को छत दिलाने का अभियान चलाया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it