कमलनाथ ने आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं की प्रेषित
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सरकार इस वर्ग से जुड़े सभी लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सरकार इस वर्ग से जुड़े सभी लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज का दिन आदिवासी समुदाय की भाषा, संस्कृति, परंपरा और इतिहास के संरक्षण तथा उनके विकास के लिए संकल्पबद्ध होने का है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी वर्ग की नयी पीढ़ी के विकास, उनकी संस्कृति बचाने में, मदद करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विश्व आदिवासी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाए
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 9, 2019
आज का दिन आदिवासी समुदाय की भाषा,संस्कृति,परम्परा,इतिहास के संरक्षण और उनके विकास के लिये संकल्पबद्ध होने का है
हमारी सरकार आदिजन की नई पीढ़ी के विकास,उनकी संस्कृति बचाने मे मदद के लिए,उनके उत्थान,भलाई व सर्वांगीण विकास के लिये वचनबद्ध है
आदिवासी दिवस के मौके पर आज राज्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राज्य सरकार ने आज के दिन सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।


