Begin typing your search above and press return to search.
कमलनाथ मैग्नीफिसेंट एमपी 2019 का करेंगे शुभारंभ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में आयोजित होने वाले ‘मैग्नीफिसेंट एमपी 2019’ कार्यक्रम का आज यहां औपचारिक शुभारंभ करेंगे

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में आयोजित होने वाले ‘मैग्नीफिसेंट एमपी 2019’ कार्यक्रम का आज यहां औपचारिक शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उद्योग जगत के कई जाने माने उद्योगपति शिरकत करेंगे।
कमलनाथ सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे। ग्यारह से बारह बजे के बीच विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, गोदरेज समूह के आदि गोदरेज सहित मुख्य उद्योगपति शामिल होंगे। वहीं, मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सत्र से जुड़ेंगे।
मैग्नीफिसेंट एमपी 2019 कार्यक्रम का आयोजन आठ सत्र में किया जाएगा।
Next Story


