Top
Begin typing your search above and press return to search.

बाल दिवस पर कमलनाथ ने बच्चों को दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म-दिन बाल दिवस पर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं

बाल दिवस पर कमलनाथ ने बच्चों को दी बधाई
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म-दिन बाल दिवस पर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री कमलनाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश के नव-निर्माण की जो मजबूत नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज हमारा राष्ट्र मजबूत और सशक्त है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए संकल्पित है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it