Top
Begin typing your search above and press return to search.

आईजी कल्लूरी ने डीआईजी पी.सुन्दरराज को सौंपा प्रभार

जगदलपुर ! बस्तर रेंज के पूर्व आईजी एसआरपी कल्लूरी को पुलिस हेड क्वाटर रायपुर में संलग्र कर दिया गया है लेकिन उन्हें कोई प्रभार नहीं सौंपा गया है।

आईजी कल्लूरी ने डीआईजी पी.सुन्दरराज को सौंपा प्रभार
X

आईजी कल्लूरी पुलिस हेड क्वाटर रायपुर में संलग्र
जगदलपुर ! बस्तर रेंज के पूर्व आईजी एसआरपी कल्लूरी को पुलिस हेड क्वाटर रायपुर में संलग्र कर दिया गया है लेकिन उन्हें कोई प्रभार नहीं सौंपा गया है। आईजी कल्लूरी ने डीआईजी पी सुन्दर राज को आईजी का प्रभार सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सा परामर्श के बाद पूर्व आई जी एसआरपी कल्लूरी जगदलपुर वापस आकर अन्यत्र पद स्थापना की मंशा सरकार से जताई थी। जिसके चलते उन्हें पुलिस हेड क्वाटर में संलग्र कर दिया गया है। लेकिन कोई भी प्रभार उन्हें नहीं सौंपा गया है। उन्होंने 7 फरवरी को डीआईजी पी. सुन्दरराज को बस्तर रेंज के आईजी का प्रभार सौंपा। लौटने के बाद विशेष लोगों से हुई चर्चा में श्री कल्लूरी ने बताया कि उनके चिकित्सको ने बताया कि उन्हें वर्तमान में किसी प्रकार की चिकित्सा की आवश्यकता नहीं है। इसलिए वे छुट्टी से वापस लौट रहे है। सूत्रो से यह भी जानकारी मिली है कि श्री कल्लूरी ने पुलिस महानिर्देशक अमर नाथ उपाध्याय के समक्ष स्वेच्छा से अन्यत्र कही पदस्थापित करने की बात रखी है। ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि श्री कल्लूरी एक दो दिन में रायपुर रवाना हो सकते है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it