कैलाश सत्यार्थी के नोबेल की प्रतिलिपि बरामद
नई दिल्ली ! नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चोरी हुई नोबेल प्रतिलिपि को दिल्ली पुलिस ने ढूढ़ निकाला है।

नई दिल्ली ! नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चोरी हुई नोबेल प्रतिलिपि को दिल्ली पुलिस ने ढूढ़ निकाला है। सात फरवरी को कैलाश सत्यार्थी के कालका जी स्थित डीडीए फ्लैट में चोरी हुई थी, जिसमें चोरों ने कई मंहगे सामानों के साथ नोबेल प्रतिलिपि चुरा ली थी, जिसके बाद जिले की टीमों के साथ अपराध शाखा की टीम का गठन कर आरोपियों की छानबीन के साथ ही चोरी हुए सामान की बरामदगी की कोशिश शुरू हो गई थी। दक्षिण पूर्वी दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कई सामानों की पहले ही बरामदगी करने के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन प्रतिलिपि न मिलने से पुलिस की तलाश अभी जारी थी। एसीपी कालका जी अमित गोयल की देखरेख में एसएचओ कालका जी वेद प्रकाश की टीम प्रतिलिपि की तलाश कर रही थी। जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि टीम की मेहनत के फलस्वरूप नोबेल प्रतिलिपि संगम विहार इलाके से बरामद कर ली है, जिसके बाद उसे सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2014 में कैलाश सत्यार्थी को बच्चों के क्षेत्र में अभूतपर्वू काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया था, जिसके बाद सत्यार्थी ने पुरस्कार देश को समर्पित करते हुए उसे राष्टï्रपति को सौंप दिया था और अपने पास याद स्वरूप प्रतिलिपि रख ली थी।


