Top
Begin typing your search above and press return to search.

कबीर प्रगट उत्सव 27 कबीरधाम अमलेश्वर एवं 28 को राजधानी में मनाएंगे

28 जून को मनाने के लिए सभी समितियों की संयुक्त रूप से एक बैठक कबीरधाम अमलेश्वर में हुई जिसमें कबीर प्रगट उत्सव की तैयारियों एवं  संगठन पर चर्चा किया गया

कबीर प्रगट उत्सव 27 कबीरधाम अमलेश्वर एवं 28 को राजधानी में मनाएंगे
X

रायपुर। सद्गुरु कबीर प्रगट उत्सव समिति, आमिन माता महिला मंडल एवं कबीर युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर एवं दुर्ग जिला कबीरधाम अमलेश्वर भोथली में 27 जून एवं राजधानी में 28 जून को मनाने के लिए सभी समितियों की संयुक्त रूप से एक बैठक कबीरधाम अमलेश्वर में हुई जिसमें कबीर प्रगट उत्सव की तैयारियों एवं संगठन पर चर्चा किया गया।

कबीर प्रगट उत्सव समिति के संयोजक प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय कबीर प्रगट उत्सव 27 एवं 28 जून को मनाया जाएगा। जिसमें 27 जून को कबीरधाम अमलेश्वर-भोथली में सुबह 8 बजे गुरु महिमा पाठ, 9.30 बजे निशान पूजा, 10 बजे से सत्संग, भजन एवं प्रवचन संत-महंतों द्वारा दिया जाएगा।

वहीं दोपहर 3 बजे सात्विक यज्ञ चौका आरती होगा तत्पश्चात भोजन भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। दूसरे दिन 28 जून को गुरुवार को राजधानी में विभिन्न समितियों एवं कबीर कुटी में गुरु महिमा पाठ के पश्चात शोभायात्रा रामनगर (गोपाल नगर), गुढ़ियारी, कोटा, मजदूर नगर, गोगांव, चूनाभट्ठी, अमलीडीह, पारस नगर, बीरगांव, भनपुरी, बंजारी नगर, रांवाभाठा, सरोरा, उरला, राजीव नगर से निकलकर बढ़ईपारा पहुंचेगी जहां से तात्यापारा, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, छोटापारा होते हुए कबीर चौक आकाशवाणी तिराहा के पास जाएगी यहां निशान पूजा के पश्चात रंग मंदिर में भजन, सत्संग एवं प्रवचन संध्या 7 बजे तक होगी।

इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों में लाउड स्पीक एवं फ्लैक्स लगाए जाएंगे। सत्संग-प्रवचन के लिए विभिन्न जगहों से संत-महंतों का आगमन हो रहा है। अमलेश्वर की बैठक में प्रमुख रूप से कबीर प्रगट उत्सव के अध्यक्ष डॉ. के.आर. साहू, सचिव- छोटू साहू, उप-कोषाध्यक्ष- महावीर प्रसाद साहू, प्रेम दास मानिकपुरी सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it