ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल
मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद ज्योदिरादित्य सिंधिया आज यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद ज्योदिरादित्य सिंधिया आज यहां भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।
LIVE: Shri @JM_Scindia joins BJP in presence of BJP National President Shri @JPNadda. https://t.co/qO4pESzCX3
— BJP (@BJP4India) March 11, 2020
ज्योदिरादित्य सिंधिया ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
श्री @JM_Scindia ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
— BJP (@BJP4India) March 11, 2020
लाइव देखें https://t.co/eAbq3XxdWv pic.twitter.com/tXAox6l0sI
आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है और आज मैं हमारी वरिष्ठतम नेता स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी को याद कर रहा हूं।
— BJP (@BJP4India) March 11, 2020
भारतीय जनसंघ और भाजपा दोनों पार्टी की स्थापना और स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है: श्री @JPNadda pic.twitter.com/B6LY6cKhTZ
मैं सर्वप्रथम आदरणीय नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे अपने परिवार में आमंत्रित किया और एक स्थान दिया: श्री @JM_Scindiahttps://t.co/eAbq3XxdWv pic.twitter.com/Xku93LRMn2
— BJP (@BJP4India) March 11, 2020
इन बैठकों के बाद सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इस्तीफे में तारीख सोमवार नौ मार्च की थी।
सिंधिया ने इसके साथ ही कहा कि भारत का भविष्य मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है।
उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश सरकार में सपने टूटकर बिखर गए। मंदसौर के हजारों किसानों पर केस आज भी लदे हैं। राज्य में वास्तव में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। कांग्रेस आज वह नहीं रही, जो पहले थी।"
सिंधिया हालांकि संवाद में पत्रकारों के एक भी सवाल लिए बिना ही चले गए।
सिंधिया ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, और उसके बाद दोनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
इन बैठकों के बाद सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था।


