Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमरकंटक एक्सप्रेस में जहर खुरानी की घटना

अमरकंटक एक्सप्रेस में जहर खुरानी की घटना हुई जिसमे राजिम निवासी एक युवक लूट का शिकार हो गया

अमरकंटक एक्सप्रेस में जहर खुरानी की घटना
X

तिल्दा-नेवरा। अमरकंटक एक्सप्रेस में जहर खुरानी की घटना हुई । जिसमे राजिम निवासी एक युवक लूट का शिकार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार राजिम के 4 युवक घूमने पंचमढ़ी गए हुए थे। वापसी में उन्होंने अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन करवाया था , पेंड्रारोड स्टेशन से बोगी नंबर एस 13 में इनका रिजर्वेशन था। युवक उसमें सवार होकर निकले इनमें से एक युवक प्रवेश राजपाल पिता गोविंद राजपाल उम्र लगभग 26 वर्ष जो कि अपने हाथ व गले मे सोने के बहुत सारे जेवरात पहना हुआ था व नगद रकम भी रखा हुआ था।

अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन रविवार 14 जुलाई को सुबह लगभग 6.30 बजे तिल्दा स्टेशन पहुँची थी। इस बीच अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रैन में पेंड्रारोड से ही रैकी करते आ रहे कुछ अज्ञात लोगों ने राजपाल को तिल्दा के आस पास कुछ नशीली चीज खिला या सूंघा दिए । ट्रेन तिल्दा पहुँचने वाली थी तो वह अपने दोस्तों को बाथरूम जाने की बात कहकर बर्थ से उठकर निकला। ट्रेन तिल्दा पहुँच गई व रुकने पर अज्ञात लोगों ने प्रवेश को नशे की हालत में ट्रेन से नीचे उतार लिया।

तिल्दा रेल्वे स्टेशन से अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन छूटने के बाद अम्बिकापुर से दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन पहुँची उसके पीछे लगभग 7, 30 बजे हावड़ा कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन तिल्दा पहुँची । जिसमे प्रवेश को बैठाकर अज्ञात लुटेरे लेकर चले गए होंगे। इस बीच प्रवेश के दोस्तों ने बहुत देर तक देखा कि प्रवेश नही आ रहा तो परेशान थे व पतासाजी कर रहे थे चूंकि प्रवेश का मोबाइल फोन भी नही लग रहा था। ।

इधर प्रवेश के रिश्तेदारों के अनुसार प्रवेश को जब थोड़ा होश आया तो कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन में अपने आप को गोंदिया स्टेशन में पाया। यहाँ भी वह पूरी तरह होश में नही था।एवं उसने जो लाखों रुपये के जेवरात पहने थे वह एवं नगद रकम गायब था। प्रवेश ने कुछ यात्रियों की मदद से अपने रिश्तेदार को सूचना दी। फिर गोंदिया वालो ने प्रवेश के राजिम परिजनों को सूचना भेजी । व बेसुध प्रवेश को अस्पताल लेकर गए। राजिम अपने परिवार वालों से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दी।

जहर खुरानी का शिकार हुए युवक के रिश्तेदारों ने व दोस्तो ने प्रवेश की खोजबीन की। उनके कुछ परिजन तिल्दा पहुँच घटना की जानकारी आर पी एफ पुलिस को भी दी। उसी समय गोंदिया से घटना की जानकारी मिलने पर तिल्दा पहुँचे परिजन तत्काल गोंदिया के लिए रवाना हो गए।

इधर युवक के परिजनों का कहना है कि घटना को तिल्दा स्टेशन में ही अंजाम दिया गया है। प्रवेश का मोबाइल तिल्दा के आगे ग्राम तुलसी के गाँव मे मिला है। जब युवक प्रवेश को पूरी तरह होश आएगा तभी घटना की वस्तुस्थिति पता चल पाएगी। वही इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में यात्री सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it