Top
Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

झारखंड में सिमडेगा जिले के बोलवा थाना क्षेत्र के तलमंगा दीपा टोली गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी

झारखंड: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
X

सिमडेगा। झारखंड में सिमडेगा जिले के बोलवा थाना क्षेत्र के तलमंगा दीपा टोली गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात अपराधियों ने तलमंगा दीपा टोली गांव निवासी तपेश्वर सिंह के घर पर धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने तपेश्वर सिंह उनकी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणो का तत्काल पता नही चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it