Top
Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड सरकार राहुल गांधी के इशारे पर चल रही है : निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शनिवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन अपनी सरकार अपने दम पर नहीं, बल्कि राहुल गांधी के इशारे पर चला रहे हैं।

झारखंड सरकार राहुल गांधी के इशारे पर चल रही है : निशिकांत दुबे
X

रांची। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शनिवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन अपनी सरकार अपने दम पर नहीं, बल्कि राहुल गांधी के इशारे पर चला रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान राजद ने उन्हें सीट नहीं दी और वे कुछ नहीं कर पाए। असम के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें एक सीट तक नहीं दी। वे तब भी कुछ नहीं कर पाए।

भाजपा सांसद ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि उम्मीदवार की घोषणा हो जाएगी, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा सांसद ने स्पष्ट किया कि भाजपा चुनाव लड़ेगी और बिल्कुल लड़ेंगे।

निशिकांत दुबे ने सरयू राय के साथ अपने सियासी रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सरयू राय मेरे पिता समान हैं। 1991 से हमारा रिश्ता अटूट है। यह रिश्ता राजनीति से परे है। आज भी 35 वर्ष बाद यह वैसा ही है जैसा 1991 में था। अगर मुझे कुछ भी होता है तो सबसे पहले सरयू राय जी ही दौड़कर आएंगे।

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप रघुवर दास को भी गले लगाएंगे तो उन्होंने कहा कि वे एक महान नेता हैं। जिस दिन वे गले लगाना चाहेंगे, मैं पहले गले लगाने के लिए तैयार हूं।

निशिकांत दुबे ने कहा कि सरयू राय के साथ उनका यह संबंध पूरी तरह व्यक्तिगत है और इसमें राजनीति का कोई दखल नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जहां भी इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जाते हैं, स्वाभाविक है कि सभी का उत्साह बढ़ेगा। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया, लेकिन साल 2000 से लेकर आज तक हम यहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए हैं। इसलिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन है कि भाजपा को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए और गंगोत्री से गंगासागर तक लहराने वाले भगवा झंडे में अपनी ताकत के दम पर शामिल होना चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it