Top
Begin typing your search above and press return to search.

धनबाद में पति को पीट-पीट कर मार डाला, शराब पीने के कारण हुआ था विवाद

झारखंड के धनबाद जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बाउरी टोला में सोमवार देर रात हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

धनबाद में पति को पीट-पीट कर मार डाला, शराब पीने के कारण हुआ था विवाद
X

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बाउरी टोला में सोमवार देर रात हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय बिशु बाउरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी पत्नी पूनम बाउरी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह जब परिजन बिशु के घर पहुंचे तो उन्होंने उसे घर के अंदर मृत अवस्था में पाया। शव जमीन पर पड़ा था, जबकि उसकी पत्नी और उनका छोटा बेटा वहीं मौजूद थे।

हालांकि वह मौके से भाग निकली। सूचना मिलने पर मुनीडीह ओपी, पुटकी थाना और भागाबांध ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला की फांसी देने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिशु और पूनम ने करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो छोटे बेटे हैं। बिशु दिहाड़ी मजदूर था। उसे शराब पीने की लत थी और इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाया गया है और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it