Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता तो नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा दो बच्चों का पिता, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

झारखंड के दुमका जिले में प्रेम संबंध टूटने से आहत एक विवाहित व्यक्ति सोमवार देर शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कई घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने ले गई। घटना मसलिया थाना क्षेत्र के सागबाड़ी गांव की है।

प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता तो नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा दो बच्चों का पिता, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
X

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में प्रेम संबंध टूटने से आहत एक विवाहित व्यक्ति सोमवार देर शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कई घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने ले गई। घटना मसलिया थाना क्षेत्र के सागबाड़ी गांव की है।

पुलिस के अनुसार, राजपाड़ा गांव निवासी राखीसल मुर्मू शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। उसका पड़ोस के एक गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध था। बाद में युवती को उसके विवाहित होने और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने संबंध खत्म कर दिए और आगे किसी भी तरह का रिश्ता रखने से इनकार कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे नाराज राखीसल मुर्मू ने जान देने की धमकी दी। सोमवार शाम वह सागबाड़ी स्थित जियो के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर व्यक्ति के चढ़ने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से कूदने की धमकी देता रहा। इसके बाद घटना की सूचना मसलिया थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत शुरू की। काफी देर तक चली काउंसलिंग और समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। उसके नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और उसे एहतियातन थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक और प्रेम संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है। टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए थे, जिससे कुछ समय के लिए वहां भीड़ लग गई थी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it