Top
Begin typing your search above and press return to search.

लोकतंत्र में सबको हक - CM हेमंत ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को दिया समर्थन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है

लोकतंत्र में सबको हक - CM हेमंत ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को दिया समर्थन
X

शांतिपूर्ण आंदोलन की सराहना: प्रशासन और पुलिस की पीठ थपथपाई

  • सरकार का आश्वासन: दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था
  • विपक्ष पर निशाना: राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने का आरोप
  • छात्र झारखंड का भविष्य: समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति को संभाला।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि छात्रों ने अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखा है और सरकार उनकी आवाज का सम्मान करती है। उन्होंने दोहराया कि संवाद और विश्वास के साथ इस मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा।

सरकार का आश्वासन

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार छात्रों की बात सुन रही है और वरिष्ठ मंत्री लगातार उनसे संवाद कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी। हाल के दिनों में दोषियों पर कार्रवाई की गई है और आगे भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और सुरक्षित बनाया जाएगा। इसमें छात्रों की भागीदारी अहम होगी। उनका उद्देश्य है कि झारखंड समस्याओं की चर्चा तक सीमित न रहे, बल्कि समाधान की मिसाल पेश करे।

विपक्ष पर निशाना

सीएम ने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक बहकावे में न आएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र झारखंड का भविष्य हैं और उनकी आवाज सुनना तथा समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it