Top
Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड में संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेपर लीक रोकने के लिए होटलों में की छापेमारी

झारखंड में रविवार को होने वाली संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा (जेपीएससी) को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है

झारखंड में संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेपर लीक रोकने के लिए होटलों में की छापेमारी
X

दुमका। झारखंड में रविवार को होने वाली संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा (जेपीएससी) को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पूर्व की प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन किसी भी चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में दुमका के विभिन्न होटलों में प्रशासन ने शनिवार को औचक छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाया है।

परीक्षार्थियों की मेहनत पर पानी न फिरे, इसके लिए दुमका जिला प्रशासन की एक विशेष टीम ने शहर के नामी-गिरामी होटलों में छापेमारी की। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने होटल में ठहरे बाहरी व्यक्तियों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान टीम ने होटलों के कमरों की तलाशी ली और वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों और होटल के एंट्री रजिस्टर का मिलान किया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वाले किसी भी संदिग्ध तत्व या गिरोह पर शिकंजा कसना है। हालांकि इस सघन अभियान के दौरान शहर के किसी भी होटल से संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

दुमका जिला के 19 परीक्षा केंद्रों में रविवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता होगी। जेपीएससी की परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर के 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि में किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी।

झारखंड में अक्सर परीक्षा से पूर्व पेपर लीक होने की अफवाहों और घटनाओं से ईमानदार परीक्षार्थियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में प्रशासन की इस चौकसी ने गड़बड़ी फैलाने वालों को कड़ा संदेश दा संदेश दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it