Begin typing your search above and press return to search.
झारखंड: ट्रेन से कुचलकर तीन हाथियों की मौत
झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा के पास एक ट्रेन से कुचलकर तीन हाथियों की मौत हो गई

रांची। झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा के पास एक ट्रेन से कुचलकर तीन हाथियों की मौत हो गई। रेलवे के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि हाथी पश्चिम बंगाल में गिंधी स्टेशन के पास रेल की पटरी को पार करने की कोशिश कर रहे थे, जब उनकी टक्कर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हुई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुर्घटना के कारण चार घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
Next Story


