Top
Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड ने दिया भाजपा को जवाब : कमल नाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पर हमला बोला

झारखंड ने दिया भाजपा को जवाब : कमल नाथ
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि "भाजपा की गुमराह और भ्रमित करने वाली राजनीति को झारखंड की जनता ने करारा जवाब दिया है।" कमल नाथ ने महागठबंधन को झारखंड में मिली सफलता पर ट्वीट कर कहा, "झारखंड चुनाव के परिणामों ने भाजपा की मुद्दों से ध्यान भटकाने और गुमराह-भ्रमित करने की राजनीति को कड़ा जवाब दे दिया है। इस राजनीति का अब अंत हो चला है, यह भाजपा की गलत नीतियों की हार है। आज देश का जागरूक नागरिक ज्वलंत मुद्दों पर बात करना चाहता है, उसका समाधान चाहता है।"

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आगे कहा, "उसके (जनता) सामने आज रोजी-रोटी का संकट है, उसे अन्य मुद्दों के नाम पर गुमराह नहीं किया जा सकता। इस परिणाम ने साबित कर दिया है कि देश में नफरत-वैमनस्य की विचारधारा के लिए आज भी कोई स्थान नहीं है, देश की जनता का भाईचारा-परस्पर प्रेम की विचारधारा में आज भी विश्वास कायम है।"

नाथ ने भाजपा पर बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, "इस देश को कोई भी ताकत बांट नहीं सकती है। इस परिणाम पर मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व यानी सोनिया गांधी, महागठबंधन के नेताओं व झारखंड के समस्त कांग्रेसजनों को भी बधाई देता हूं और वहां के जागरूक मतदाताओं का आभार मानता हूं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it