Top
Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड : बासुकीनाथ में अब पूजा-अर्चना के लिए बनेंगे आजीवन दाता कार्ड

झारखंड के दुमका जिले में बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर न्यास समिति ने आजीवन दाता कार्ड सदस्य बनाने का निर्णय लिया

झारखंड : बासुकीनाथ में अब पूजा-अर्चना के लिए बनेंगे आजीवन दाता कार्ड
X

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर न्यास समिति ने आजीवन दाता कार्ड सदस्य बनाने का निर्णय लिया है।

समिति ने आज यहां बताया कि इसके तहत एक लाख एक रुपये न्यास समिति के बैंक खाते में जमा कर कोई भी शिव भक्त श्रद्धालु आजीवन दाता कार्ड सदस्य बन सकते हैं। न्यास समिति के निर्णय के आलोक में आजीवन दाता कार्ड सदस्य बनने वाले श्रद्धालुओं को अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ श्रावणी मेला के दौरान सरकारी पूजा-अर्चना में शामिल होने की सुविधा दी जायेगी।

समिति ने आजीवन दाता कार्ड सदस्य बनाने के इच्छुक श्रद्धालु के लिए इलाहाबाद बैंक बासुकीनाथ, स्टेट बैंक जरमुंडी और एक्सिस बैंक की दुमका शाखा के बैंक खाते का नम्बर जारी किया है। इन बैंकों की शाखाओं में अपेक्षित राशि जामा कर श्रद्धालु आजीवन दाता कार्ड सदस्य बन सकेंगे। समिति ने चिकित्सा कोष और खोया-पाया कोष बनाने का भी निर्णय लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it