Top
Begin typing your search above and press return to search.

झाबुुआ चुनाव परिणाम ने कमलनाथ सरकार के 10 माह के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगा दी

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि झाबुआ की जनता ने कांग्रेस को झाबुआ उपचुनाव जिता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा जवाब दे दिया है।

झाबुुआ चुनाव परिणाम ने कमलनाथ सरकार के 10 माह के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगा दी
X

भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि झाबुआ की जनता ने कांग्रेस को झाबुआ उपचुनाव जिता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा जवाब दे दिया है। झाबुआ की जनता ने भाजपा के झूठ-फरेब, जुमलों को नकार दिया है और कमलनाथ सरकार के 10 माह के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगा दी है।।

सलूजा ने आज अपने बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस्तीफा मांग रहे थे, अब नतीजे सामने आने पर उन्हें अपनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह से इस्तीफा मांगना चाहिए। इस उपचुनाव में भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी व जनता को जमकर गुमराह करने का काम किया। किसान कर्जमाफी से लेकर, बिजली के बिलों पर जनता को गुमराह व बरगलाने की भरपूूर कोशिशें की गई।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, विनय सहस्त्रबुद्धे, कृष्णमुरारी मोघे आदि नेताओं ने झाबुआ में जाकर जनता में भम्र फैलाने व कांग्रेस सरकार को गिरा देने तक का दुष्प्रचार किया था। श्री भार्गव ने तो इस चुनाव को भारत-पाकिस्तान का चुनाव बता कर बांटने वाली राजनीति की थी। उसे भी झाबुआ की जनता ने करारा जवाब इस परिणाम से दिया है।

श्री सलूजा ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तो चुनाव के दौरान पूरे समय झाबुआ में ही डेरा डाले रहे। श्री चौहान ने जहां अपने भाजपा के 15 वर्ष की नाकामियों पर तो बात नहीं की, अपितु वह जनता के सामने मंजीरे बजाकर व भजन मंडली के साथ भजन गाकर जनता के सवालों से पीछा छुड़ाते रहे। कमलनाथ सरकार के जनहितैषी कार्यों पर झाबुआ की जनता ने इस परिणाम पर मुहर लगा दी है।

श्री सलूजा ने कहा कि अब कमलनाथ सरकार और मजबूती से अपने वचनपत्र के वादों को पूरा करेगी व झाबुआ की तस्वीर बदलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it