Top
Begin typing your search above and press return to search.

जौनपुर: युवती का शव खेत से मिला

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवती का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार मतरी गांव निवासी राम कृपाल की पुत्री पूनम पटेल(21) कल शाम शौच के लिए गयी थी।

जौनपुर: युवती का शव खेत से मिला
X

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवती का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार मतरी गांव निवासी राम कृपाल की पुत्री पूनम पटेल(21) कल शाम शौच के लिए गयी थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में ग़ुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी।

उन्होंने बताया कि सुबह गांव के एक खेत में युवती का शव देखकर सनसनी फैल गयी। शव की पहचान पूनम पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक दवा, सीरिंज, पानी, गिलास, मोबाइल एवं चप्पल आदि बरामद किया।

मृतका के चाचा के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पूनम की शादी 21 जून को तय थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it