Top
Begin typing your search above and press return to search.

जापान के नाम रहा फुटबॉल महिला यू-20 विश्व कप का खिताब

जापान ने बेहद संतुलित प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्पेन को 3-1 से मात देकर महिला अंडर-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया

जापान के नाम रहा फुटबॉल महिला यू-20 विश्व कप का खिताब
X

वानेस। जापान ने बेहद संतुलित प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्पेन को 3-1 से मात देकर महिला अंडर-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जापान ने पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। इससे पहले वह 2012 और 2016 में तीसरे स्थान पर रहा था।

वहीं इस प्रतिस्पर्धा में स्पेन का यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

जापान ने 38वें मिनट में हिनाटा मियाजावा के गोल के दम पर अपना खाता खोला। जापान के लिए दूसरा गोल 57वें मिनट में आया जहां साओरी टार्काडा ने अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। आठ मिनट बाद टार्काडा के पास पर फुका नागानो ने गोल कर जापान को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

स्पेन के लिए एकमात्र गोल सेंडेला अंडुजार ने 71वें मिनट में किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it