Top
Begin typing your search above and press return to search.

इस वर्ष के अंत तक भारत आ सकते है जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा

भारत और जापान ने बहुपक्षीय बातचीत से दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताते हुए उनके बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरा होने पर इस वर्ष के अंत तक जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा की भारत यात्रा की योजना बनाई है।

इस वर्ष के अंत तक भारत आ सकते है जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा
X

नई दिल्ली। भारत और जापान ने बहुपक्षीय बातचीत से दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताते हुए उनके बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरा होने पर इस वर्ष के अंत तक जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा की भारत यात्रा की योजना बनाई है।

आस्ट्रेलिया के मेलबर्ने में शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर और जापानी विदेश मंत्री योशिमाशा हायासी ने कवाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर पहली व्यकितगत बैठक में इस बात पर सहमति जताई। इस संगठन में भारत और जापान के अलावा आस्ट्रेलिया तथा अमेरिका भी हैं। ये सभी भारत -प्रशांत क्षेत्र को कारोबार के नजरिए से और अधिक सुगम बनाने के पक्ष में है।

दोनों मंत्रियों के बीच यह बातचीत 45 मिनट तक चली और इसमें उन्होंने जापान-भारत साझेदारी को जीवंत करने के लिए स्पष्ट वार्ता का स्वागत किया । इस दौरान 'स्वतंत्र और खुले भारत प्रशांत क्षेत्र 'की प्राप्ति की दिशा में क्वाड सहयोगियों ऑस्ट्रेलिया तथा अमेरिका के साथ मिलकर काम करने की पुष्टि की गई।

जापानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, विशेष रूप से, उन्होंने भारत प्रशांत सामुद्रिक पहल और तीसरे विश्व के देशों में जापान-भारत सहयोग के माध्यम से संपर्क बढ़ाने की सहमति व्यक्त की।

श्री हयाशी ने कहा कि बुनियादी मूल्यों को साझा करने वाले और नियम-आधारित प्रक्रिया के महत्व की वकालत करने वाले इन दोनों देशों के लिए यह अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है। यह अनिश्चित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी' के तहत आम चुनौतियों का समाधान करने के लिए आवश्यक है।

श्री जयशंकर ने इस दौरान कहा कि 70 वीं वर्षगांठ जापान-भारत संबंधों को और भी मजबूत करने का अवसर है तथा वह 'मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत' को साकार करने की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों में जापान के साथ सहयोग को विस्तार करने के इच्छुक हैं।

जापानी विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों मंत्रियों ने उचित समय पर प्रधान मंत्री किशिदा की भारत यात्रा को साकार करके दोनों नेताओं की वार्षिक पारस्परिक यात्रा को महत्व दिया है जो दोनों पक्षों के लिए सुविधाजनक है।

दोनों मंत्रियों ने भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के अगले दौर में सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के अलावा बहुस्तरीय संवादों और साइबर, अंतरिक्ष, समुद्री, निरस्त्रीकरण और अप्रसार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मामलों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it