Top
Begin typing your search above and press return to search.

आग लगने की घटनाओं में लाखों की क्षति

जांजगीर ! नगर के बिर्रा रोड में संचालित राघव मार्केटिंग में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

आग लगने की घटनाओं में लाखों की क्षति
X

जांजगीर ! नगर के बिर्रा रोड में संचालित राघव मार्केटिंग में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आसपास के लोगों की सूचना पर दुकान संचालक मौके पर पहुंचा है। बताया जा रहा है कि नगरपालिका से दमकल बुलवाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारागांव निवासी हरिओम अग्रवाल चाम्पा के बिर्रा रोड फाटक के पास राघव मार्केटिंग नामक फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करता है। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। रात करीब 11.30 बजे आसपास के लोगों ने उसके दुकान से धुंआ और आग की लपटें उठती देखी। इससे आसपास के लोगों को अंदेशा हो गया कि राघव मार्केटिंग में आग लग गई है। आसपास के लोगों ने मोबाइल के माध्यम से तत्काल घटना की सूचना दुकान संचालक को दी। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक मौके पर पहुंचा और घटना से चांपा पुलिस को अवगत कराते हुए दमकल भेजने का आग्रह किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में भीषण आग लगी हुई है, जिसे बुझाने की कवायद की जा रही है। आगजनी का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए पीआईएल तथा नगरपालिका का दमकल का उपयोग किया गया घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
राइस मिल में आग, लाखों का धान व बारदाना खाक
चांपा स्थित कोरबा मार्ग में संचालित उषा एग्रो इण्डस्ट्रीज में दोपहर 2 बजे भाजपा नेता ग्यारसी मोदी के राईस मिल में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने के साथ ही दो दमकल की गाडिय़ा राईस मिल परिसर में आग बुझाने रवाना किया गया। जहां घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया। मगर इस घटना से मिल में रखे लाखों के बारदाने तथा कस्डम मिलिंग के लिए रखे सैकड़ों बोरा धान जलने की बात कही जा रही है। चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 हजार नग बारदाना जिसकी कीमत 2 लाख तथा 9 सौ कट्टी धान आगजनी से नष्ट होने की शिकायत प्रार्थी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। आगजनी से हुये नुकसान का ठीक-ठीक ऑकलन फिलहाल नहीं हो पाया है। मगर प्रार्थी से जानकारी के अनुसार 13 लाख 33 हजार का सामान क्षति होना बताया जा रहा है।
शार्ट सर्किट से घर में आग
बेटी को सुसराल भेजने शादी की सारी तैयारी कर चुकी विधवा महिला का सपना उस समय चूर-चूर हो गया। जब बारात आने की पहली रात ही घर में शार्ट-सर्किट की वजह से फैली आग की चिंगारी ने सारा सामान को जलाकर खाक कर दिया। घटना बम्हनीडीह थानांतर्गत ग्राम तालदेवरी की है। जहां साहू परिवार की बेवा श्रीमती श्याम कुंवर साहू स्व. पति आत्माराम अपनी चार बेटियों में से तीसरे नंबर की बेटी का हाथ पीला करने अपने हैसियत से बढक़र तैयारी की थी और खुशी से बारात स्वागत की तैयारी की जा रही थी। तभी रात में शार्ट-सर्किट की वजह से फैली आग की चिंगारी ने घर को पूरी तरह लपेटें में ले लिया और शादी में दहेज के लिए रखे सामान जिसमें टीवी, फ्रीज, कूलर सहित शादी के कपड़े जलकर राख हो गये है। सुबह घटना की जानकारी पड़ोसी सहित गांव वालों को मिली। जो आर्थिक नुकसान को कम करने मिलजूलकर फिर से दहेज का सामान इक्कठा करने में जुटे है।
डीजे को किया आग के हवाले
ग्राम तिलई में किसी ने रंजिशवस डीजे को आग के हवाले कर दिया। इससे चार लाख का डीजे जलकर खाक हो गया। मामले की सूचना पर जांजगीर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांजगीर थानांतर्गत तिलई गांव के वार्ड नं 16 निवासी देवनारायण साहू का वैष्णवी डीजे सेंटर संचालित है। संचालक ने शुक्रवार की रात 10 बजे डीजे बजाकर अपने घर के सामने पॉलीथिन में ढंककर रखा और सो गया। रात को तीन बजे अचानक संचालक साहू को जलने की बदबू आई। इतने में ही धड़ाम से किसी चीज की आवाज सुनाई दी। घरवालों ने घर से निकल कर देखा तो पिकअप में रखा डीजे सेट, बॉक्स सहित जनरेटर व अन्य सामान जल रहा था। घर वालों ने घर में लगे बोर के मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाते तक पूरा सिस्टम जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि घर में बोरवेल्स होने के कारण 10 लाख के पिकअप को जलने से बचा लिया गया। वरना संचालक को तकरीबन 14 लाख रुपए का नुकसान हो सकता था। शनिवार की सुबह डीजे संचालक ने मामले की रिपोर्ट जांजगीर कोतवाली में दर्ज कराई है। डीजे संचालक ने बताया कि उसका डीजे गांव में सर्वाधिक लोकप्रिय है। इसके कारण किसी ने रंजिशवश डीजे सिस्टम में आग लगाई होगी। फिलहाल कोतवाली पुलिस आगजनी का मामला कायम कर जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it