Top
Begin typing your search above and press return to search.

लोगों को पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता-डॉ. रमन

जांजगीर ! मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आज विकासखण्ड सक्ती के ग्राम पंचायत अमलडीहा समाधान शिविर में शामिल होने अचानक पहुंचे।

लोगों को पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता-डॉ. रमन
X

अजा बालक आश्रम 60 से हुआ सौ सीटर, प्राथमिक शाला का उन्नयन

अमलडीहा समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री
जांजगीर ! मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आज विकासखण्ड सक्ती के ग्राम पंचायत अमलडीहा समाधान शिविर में शामिल होने अचानक पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने अमलडीहा में संचालित अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम शाला को 60 से बढ़ाकर सौ सीटर करने की घोषणा की थी। इस घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने अमलडीहा में सौ सीटर माध्यमिक स्तर का आश्रम संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी है, जबकि शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत प्राथमिक शाला अमलडीहा को शैक्षणिक सत्र 2017-18 से पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मुख्यमंत्री ने इस आश्रम के लिए जिला खनिज न्यास मद से भवन निर्माण की भी घोषणा की है। शिविर में मुख्यमंत्री ने लोक सुराज अभियान के दौरान विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों और उन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए र्हैं। डॉ. सिंह ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान सही समय पर खुलवाने और गरीबों को समय पर राशन सामाग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। केवल सक्ती विकासखण्ड के 27 हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर दो वर्ष में इस जिले के एक लाख 90 हजार परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अमलडीहा कलस्टर के अंतर्गत शामिल गावों में पेयजल की समस्या के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जहां ज्यादा दिक्कत हो, वहां सिंगल फेस पंप स्थापित कर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। डॉ. सिंह ने कहा कि लोगों को पानी पिलाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जिन क्षेत्रों में जल स्तर घट रहा है, वहां के किसानों से सिचाई पंप बंद करने की अपील की है। डॉ. सिंह ने कहा है कि अमलडीहा के उन दो वार्डो का चयन कर लें, जहां पानी की पेयजल की समस्या है, वहां नए नलकूल या सोलर पंप लगा दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पटवारियों को सोमवार और मंगलवार को आवश्यक रूप से मुख्यालय में रहकर विभागीय कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में स्वयं मुख्यमंत्री के आने पर भी इन दो दिनों में पटवारियों को अपना मुख्यालय छोडऩे की जरूरत नहीं है। शिविर में डॉ. सिंह ने मई माह के अंत तक स्कूली छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश सक्ती के तहसीलदार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में लोगों से चर्चा करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड सक्ती में विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग और क्रेडा की सराहना की है। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार आया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत श्रीमती मालती बाई, शांति बाई, भाग बाई, अमली बाई, बिसल बाई सहित अनेक महिलाओं को गैस कनेक्शन, गैस चूल्हा और सिलेण्डर आदि वितरित किया। शिविर में एक हजार 184 मांग और 21 शिकायत सहित कुल एक हजार 205 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it