Top
Begin typing your search above and press return to search.

फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा, गिरने से हुई मौत

जांजगीर-चांपा ! फांसी लगाने गमछा लेकर पेड़ पर चढ़ा ही था और गमछा छूट गई। गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना सारागांव थानांर्गत गौरव ग्राम अफरीद की है।

फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा, गिरने से हुई मौत
X

जांजगीर-चांपा ! फांसी लगाने गमछा लेकर पेड़ पर चढ़ा ही था और गमछा छूट गई। गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना सारागांव थानांर्गत गौरव ग्राम अफरीद की है। पुलिस के अनुसार अमहापारा अफरीद निवासी सहदेव केंवट शराब पीने का आदी था। उसके घर दो दिन पहले शादी हुई थी। शादी की खुशी अभी ठीक ढंग से खत्म भी नहीं हो पाई थी और खुशी मातम में बदल गई। दरअसल सहदेव शराब पीने का आदी था। बुधवार की शाम को वह छककर शराब पी लिया। इसके बाद वह मस्ती करने लगा। बड़ी मुश्किल से उसके परिजन उस सम्हाल पाए थे। आखिरकार वह रात को फिर शराब पीकर घर से निकल गया। रात को उसके परिजन खोज खबर ले रहे थे। आखिरकार गुरूवार की सुबह सहदेव बबूल पेड़ में चढक़र फांसी लगा लिया। बताया जा रहा है कि फांसी लगाते वक्त गमछे वाली उसकी रस्सी छूट गई। छूटने से वह गिर गया। गिरने से उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it